यूपी में हैवानियत: दबंगों ने युवक को पहले बेरहमी से पीटा फिर प्रेशर मशीन से प्राइवेट पार्ट में भरी हवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2026

Pitai

सुलतानपुर राजापुर में दबंगों के हैवानियत का मामला सामने आया है। दबंगों ने मामूली कहासुनी में एक युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन द्वारा हवा भर दी। इससे युवक की हालत गंभीर हो गई। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

राजापुर में रविवार देर शाम मामूली कहासुनी में राजापुर के विजय कुमार मौर्या पुत्र अयोध्या राम मौर्या को गांव के सत्य प्रकाश कोरी उर्फ गांधी, बेलामोहन के गुलाम आरिफ, बेला पश्चिम के रिजवान ने पहले तो मारा पीटा, उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन से हवा भर दी। इससे युवक की हालत गंभीर हो गई।

निलंबित IAS विनय चौबे केस: एसीबी करेगी CA उपेंद्र शर्मा से पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति पर लेगी जानकारी

मौके पर पहुंचे परिवारजन ने युवक को सीएचसी लेकर गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

See also  फेसबुक पोस्ट से जमशेदपुर में हो गया बवाल, 15 राउंड चली गोलियों से दहला इलाका; 6 घायल

पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना में नामजद सत्य प्रकाश कोरी, गुलाम आरिफ और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि नामजद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

चतरा में CCL कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now