Orient Craft ने 24 घंटे के अदंर तोड़ा वादा, सुधीर ढींगरा की मौजूदगी में हुआ समझौता टूटने से जबरदस्त हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2026

रांची: के ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी में एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया है बुधवार को कंपनी के मालिक सुधीर धींगरा की मौजूदगी में मजदूरों के साथ एक समझौता हुआ था जिसमें एक महीने की सैलरी तत्काल और तमाम शिकायतों पर कार्रवाई की बात कही गई थी इस समझौते में उत्तरी छोटा नागपुर के श्रम आयुक्त समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन गुरुवार को जैसे ही लंच का टाइम हुआ अधिकारियों ने महिलाओं को बुलाकर धमकाना शुरू कर दिया और पीस रेट के हिसाब से कम करने का दवाबा बनाया जिससे कामगारों में भारी नाराजगी पैदा हो गई ।

JLKM के नेता पहुंचे ओरिअंट क्राफ्ट

वादा खिलाफी के वजह से नाराज श्रमिक काम छोड़कर बाहर आ गए  JLKM  नेता भी यहां पर मौजूद थे।  देवेंद्र महतो की अगुवाई में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई ।  पुलिस की मौजूदगी है और कहा जा रहा है कि जब तक जो समझौता हुआ था उसे पर अमल नहीं किया जाएगा तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा

See also  400 किलो सोना चोरी का संदिग्ध का चला पता , पूरी कहानी जान नेटफिक्स वालों के भी होश उड़े

 

WhatsApp Image 2026 04 23 at 15.07.05

सुधीर ढींगरा का वादा टूटा

सुधीर ढींगरा जो की गारमेंट इंडस्ट्री के टायकून है उन्होंने मीडिया और अधिकारियों के मौजूदगी में यह वादा किया था कि तमाम शिकायतें दूर की जाएंगीं  लेकिन उनके जाने के बाद कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया गया कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि जिन्होंने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया या मीडिया में बयान दिया उन्हें नौकरी से निकलने की धमकी मिलने लगी और कहा गया कि पीस रेट के हिसाब से काम करना है तो करो नहीं तो छोड़ कर जाओ।

WhatsApp Image 2026 04 23 at 15.07.06

महिला कर्मचारियों को धमकाया गया

कापी हंगामे के बाद एचआर हेड  और श्रम विभाग के अधिकारियों ने हंगामा कर रहे श्रमिकों से बातचीत की कोशिश की और कहा है कि जो वादा किया गया था वो टूटा नहीं है और पीस रेट से काम नहीं होगा । दूसरी ओर महिलाकर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया जा रहा है । इतना ही नहीं एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई ।

See also  रांची में खेले जाएंगे भारत के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, टीम इंडिया का धमाकेदार होम शूड्यूल जारी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now