पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस ने कई लोगों को कुचला, कटिहार सड़क हादसे में 10 की मौत, राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2026

पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस ने कई लोगों को कुचला,बिहार में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत

डेस्कः बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत शनिवार को हुई है।एनएच-31 पर डागपुर बकरी फार्म के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचलती चली गई। इस भीषण हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने हादसे पर शोक जताया है ।

नीतीश कुमार का नया पता एक अणे मार्ग की जगह 7 सर्कुलर रोड़ होगा, मुख्यमंत्री आवास का सामना हो रहा है शिफ्ट
जानकारी के अनुसार, यह यात्री बस पूर्णिया से भागलपुर की ओर जा रही थी। बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे।जैसे ही बस डागपुर बकरी फार्म के पास पहुंची, अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा।इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।बस की रफ्तार और अनियंत्रित स्थिति के कारण सड़क पर मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

See also  दिल्ली विधानसभा का बैरिकेट तोड़ घुसी कार, सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला

माओवादी थिंक टैंक प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की अंतिम चिट्ठी आई सामने, सशस्त्र संघर्ष पर पुनर्विचार की दी सलाह
इस हादसे में एक मृतक महिला की पहचान हो सकी है। मृतक महिला 35 वर्षीय चिंतामणी महतो पूर्णिया की रहने वाली हैं। जो कोढ़ा के बड़हरा कोठी अपने रिश्तेदार के यहां आयी थी। बाकी के नौ मृतकों की पहचान के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उसी तरह से घायलों की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।चारों तरफ अफरा-तफरी का महौल कायम है।घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now