हजारीबाग में प्रखंड प्रमुख पति और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या,कटकमदाग के पूर्व मुखिया थे उदय साव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2024

हजारीबाग में प्रखंड प्रमुख पति और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या,कटकमदाग के पूर्व मुखिया थे उदय साव

हजारीबाग: शहर झील परिसर के समीप कटकमदाग प्रखंड प्रमुख विनीता कुमारी के पति और कांग्रेस नेता उदय साव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उदय साव कटकमदाग के पूर्व मुखिया भी रह चुके है।

खूंटी में PLFI का उपद्रव, पुल निर्माण में लगी तीन गाड़ियों को लगाई आग
बताया जा रहा है कि सोमवार रात झील परिसर इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उदय के सिर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उदय को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।कटकमदाग के पूर्व मुखिया पर बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है।

 

कांग्रेस कोटे से मंत्रियों का नाम तय, राहुल गांधी से गुलाम अहमद मीर और केशव महतो कमलेश ने की मुलाकात
घटना के बाद जिले के एसपी अरविंद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों से घटना को लेकर पूरी जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पूरा मामला ब्लांइड है, आखिर उदय झील क्यों गए थे किससे मिलने गए थे, किसने उन्हे झील के पास बुलाया था, इन सभी बिंदुओं की जांच होगी और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी।

See also  जातियों की जिलावार संख्या स्पेशल ब्रांच द्वारा मांगे जाने पर सियासी बवाल, चिट्ठी लीक होने के बाद नपे DSP, बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now