- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बेटी की दोनों आंखें फोड़ दी, मां-बेटे को भी मार डाला; झारखंड में ट्रिपल मर्डर की खौफनाक कहानी

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

झारखंड के गिरिडीह में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में महिला और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मृत महिला के पति चारो हेंब्रम और ससुर तालो हेंब्रम को हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने जो खुलासा किया है, वो रूप कंपा देने वाला है। मृतकों में बरदौनी गांव के चारो हेंब्रम की पत्नी रेणुआ टुडू (30 साल), बेटी सरिता हेंब्रम 9 साल और बेटा सतीश हेंब्रम की उम्र मात्र 6 साल थी। तीनों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

इस घटना के बारे में बात करते हुए मृत महिला के पति चारो हेंब्रम ने कहा कि पत्नी को गांव के एक युवक के साथ सोमवार की रात को देखा था। इस कारण पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर रात में ही घर से निकल कर कहीं चली गई थी। इसके बाद पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या कर पनियाय गांव के तालाब स्थित एक पेड़ पर शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

See also  झारखंड में पत्नी के इलाज के लिए पिता ने बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया

महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम, दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद पटना-हाजीपुर मार्ग पर फंसी हजारों गाड़ियां

उनकी पुत्री सरिता हेंब्रम की पहले दोनों आंखें फोड़ी गई। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या करके उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह गांव के ही लोगों ने मां और बेटे के शव को पेड़ में फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने चारो हेंब्रम पर हत्या का आरोप लगाया है।

इस दर्दनाक घटना की जानकारी देते हुए लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार घटनास्थल पहुंचे और मां और बेटे के शव को फंदे से उतारा। चारो के पिता के बताने पर बेटी के शव को तालाब से निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

बिहार की IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, 22 की उम्र में IPS, 28 में नौकरी छोड़ने वालीं ‘लेडी सिंघम’ कौन हैं

See also  अमन साहू एनकाउंटर के तीन महीने बाद गैंग हुआ एक्टिव, कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी जान से मारने की धमकी, कहा-अगला नंबर तुम्हारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now