दिपावली के दिन बोकारो में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हो गईं पटाखों की कई दुकानें

bokaro_fire_on_diwali

झारखंड में दिपावली के दिन बोकारो के गरगा ब्रिज के समीप पटाखों की दुकानों में भीषण आग लग गई। यहां आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पांच दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारण गरगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और दुकानदार और ग्राहक इधर-उधर भागने लगे। पटाखों के धमाकों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और धुएं के गुबार से आसमान भर गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चास और कैंप 2 तक पटाखों की आवाज सुनाई दे रही थी। आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही उसके लपटें देखी जा रही थीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।

हे भगवान… नैनीताल में नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाने पर 19 लोग HIV पॉजिटिव!

बोकारो (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि आग लगने की घटना में पटाखे की 13-14 दुकानें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इन दुकानदारों को अस्थायी तौर पर पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति दी थी। रंजन ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

दुकानदारों ने दावा किया कि इस घटना में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की। घटना के बाद, बोकारो से भाजपा विधायक बिरंची नारायण मौके पर पहुंचे और कहा कि अगर जिला प्रशासन और दमकल विभाग सक्रिय रहता, तो ऐसी घटना नहीं होती।

जयराम महतो के रिजवान ने फिर दिया ‘धोखा’, कल्पना सोरेन के समर्थन में जेएमएम में शामिल, गांडेय से लेंगे नाम वापस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now