रांची में मनाया गया बीजेपी का स्थापना दिवस, बाबूलाल ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

Babulal Marandi

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेशभर में बूथ स्तर तक स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। श्रीराम नवमी के अवसर पर हज़ारों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ने जनसंघ के समय से लेकर आज तक अपने सिद्धांतों और आदर्शों को मजबूती से कायम रखा है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ पार्टी कार्यकर्ता निरंतर देश सेवा में जुटे हैं।

WhatsApp Image 2025 04 06 at 17.34.39

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और संविधान की मर्यादाओं को बनाए रखते हुए पंच-निष्ठा के सिद्धांतों पर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत का सम्मान वैश्विक मंचों पर बढ़ा है और तिरंगे का मान दुनिया भर में ऊँचा हुआ है।

इस अवसर पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का सपना आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास के चलते भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बना चुकी है और वर्तमान में देश के 20 राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकारें जनसेवा में जुटी हैं।

प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में ध्वज फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now