झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, हटिया विधायक नवीन जायसवाल को बनाया मुख्य सचेतक

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, हटिया विधायक नवीन जायसवाल को बनाया मुख्य सचेतक

रांचीः झारखंड विधानसभा का बजट सत्र दो अगस्त से शुरू हो रहा है। विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्ति किया है। इसके साथ ही राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को पार्टी का सचेतक बनाया गया है।

Breaking News: गुमला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढ़ेर, हथियार बरामद, छापेमारी अभियान जारी
विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहले विशेष सत्र में बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष को लेकर घोषणा नहीं की थी। इसके बाद बजट सत्र से ठीक पहले बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया लेकिन पार्टी की ओर से मुख्य सचेतक और सचेतक की घोषणा नहीं की गई थी। लेकिन इस बार मानसून सत्र से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पार्टी का मुख्य सचेतक और सचेतक के नाम की घोषणा कर दी गई।

WhatsApp Image 2025 07 26 at 14.05.16 cc5825e5

रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा
झारखंड विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाये जाने के बाद नवीन जायसवाल को खूब बधाईयां दी गई। पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी के बाद नवीन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित सभी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद है, जिन्होंने एक कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आस्वस्त किया की न सिर्फ मानसून सत्र में बल्कि सभी सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा में जनता की आवाज बन कर युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दलित शोषित वंचितों और झारखंड के समस्त नागरिकों की आवाज बनकर कार्य करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now