BJP विधायक विरंची नारायण सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति को सड़क पर देखने उतरे,क्षतिग्रस्त गाड़ी के साथ तस्वीर होने से फैल गई अफवाह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2024

BJP विधायक विरंची नारायण सड़क हादसे के शिकार, कंटेनर ने विधायक की गाड़ी को मारी टक्कर

हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी के बोकारो विधायक सह विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण कार को कंटेनर ने चौपारण में मारी टक्कर। घटना में भाजपा नेता बाल बाल बचे। यह खबर अफवाह है। विधायक अपने एक संबंधी के विवाह कार्यक्रम से लौट रहे थे। चौपरण में उनके एक पहचान वाले व्यक्ति की कार क्षतिग्रस्त थी। जिसे देखने के लिए रूके तो किसी ने यह वायरल कर दिया कि विधायक घायल होने से बचे हैं। जबकि यह घटना बिल्कुल असत्य है।

किसी ने सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी के साथ विधायक की तस्वीर डाल दी, इसके बाद विधायक के सड़क हादसे में घायल होने की खबरें उड़ गई। बाद में विधायक के बात होने पर पूरा मामला स्पष्ट हुआ। विधायक सड़क हादसे के शिकार नहीं हुए है, वो पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि वो हादसे के शिकार व्यक्ति का कुशलक्षेम जानने अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क पर आ गए थे।

See also  बिहार का मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और गर्भपात का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now