रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी मैदान में चल रही सैन्य प्रदर्शन की अवलोकन किया । उन्होंने सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों का निरीक्षण किया । हाईटेक हथियारों को बाबू लाल ने खुद उठाया और उसके बारे में जानकारी ली ।
गौरतलब है कि मोरहाबादी मैदान में इस बार भी सैन्य प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि आम लोगों को भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों के बारे में जानकारी मिल सके । इतना ही नहीं इस प्रदर्शनी से देश की सुरक्षा में देश की सेना के योगदान को भी लोग सलाम कर रहे हैं ।
रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रही इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आम लोग पहुंच रहे हैं।






