- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर गैंगस्टर प्रिंस खान से धमकी दिलवाने का आरोप, सरयू राय को धमकी देने के मामले में FIR दर्ज

धनबाद : गैगस्टर प्रिंस खान और धनबाद से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष सह व्यवसायी कृष्णन अग्रवाल ने प्रिंस खान से मिली धमकी के बाद बरवड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के इशारे पर प्रिंस खान द्वारा धमकी दिलवाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कृष्णन अग्रवाल को धमकी के बाद सुरक्षा मुहैया करा दी है।
शनिवार को फरार गैगस्टर प्रिंस खान का ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल और जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय को राजनीति में नाम लेने पर बुरा परिणाम भुगतने का धमकी दी थी ।कृष्णा अग्रवाल ने अपने संगठन के पैड पर बाबूलाल मरांडी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने ढुल्लू महतो को बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने पर आपत्ती जताई थी।

ढुल्लू महतो और कृष्णा अग्रवाल के बीच हुई फोन पर बातचीत की ऑडियो भी वायरल हुई थी ।इस ऑडियो के वायरल होने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय धनबाद पहुंचे थे ।उनके द्वारा ढुल्लू महतो के खिलाफ जमकर हमला बोला गया था ।सरयू राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात भी कही ।धनबाद पहुंचने पर उन्होंने ढुल्लू की उम्मीदवारी पर भाजपा पर कई सवाल खड़ा किए ।उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए बिल्ली की गले में घंटी बांधने की भी बात कही थी।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान ने पत्नी के नाम पर कोलकाता में खरीदे दो लग्जरी होटल, सैफी अब्बास नकवी से पूछताछ में खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now