बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवार को लेकर पहली सूची जारी की, झारखंड के 11 सीटों पर उम्मीदवार का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2024

रांची : बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवार को लेकर पहली सूची जारी कर दी है। 195 सीटों पर उम्मीदवार का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव। अमित शाह गांधी नगर से चुनाव लडेंगे।विदिशा से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे।लखनऊ से राजनाथ सिंह और अमेठी से स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया। झारखंड के 11 उम्मीदवार का एलान किया गया है।बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में एक मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। केरल मल्लपुरम से अब्दुल सलाम को टिकट दिया गया है। आसनसोल से शत्रुध्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी सुपर स्टॉर पवन सिंह को टिकट दिया गया है।

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, “…आज हम उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा करेंगे…”

See also  तांत्रिक अश्लील फोटो खींचकर महिला को कर रहा था ब्लैकमेल, 20 लाख रुपये ठग कर हो गया फरार

कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई गीता कोड़ा को चाईबासा से उम्मीदवार बनाया गया है। हजारीबाग से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल और लोहरदगा से समीर उरांव को उम्मीदवार बनाया गया है।

ताला मरांडी – राजमहल
सुनील सोरेन- दुमका
निशिकांत दूबे- गोड्डा
अन्नपूर्णा देवी-कोडरमा
संजय सेठ-रांची
विद्युत  वरण महतो- जमशेदपुर
गीता कोड़ा- चाईबासा
अर्जुन मुंडा- खूंटी
समीर उरांव- लोहरदगा
बीडी राम- पलामू
मनीष जायसवाल- हजारीबाग

1 12 13 14 15678910

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now