BJP की युवा आक्रोश रैली में नेताओं- कार्यकर्ताओं को आने से रोकने का लगाया आरोप, बाबूलाल और अमर बाउरी ने सरकार को घेरा

BJP की युवा आक्रोश रैली में नेताओं कार्यकर्ताओं को आने से रोकने का लगाया आरोप, बाबूलाल और अमर बाउरी ने सरकार को घेरा

रांची: शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में बीजेपी की होने वाली युवा आक्रोश रैली में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आने से रोकने का आरोप बीजेपी नेताओं ने लगाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने वीडियो जारी कर प्रशासन पर रैली में आने से रोकने का आरोप लगाया है।

झारखंड ATS ने 16 जगहों पर की छापेमारी, आठ संदिग्ध आतंकियों से हो रही है पूछताछ, हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद
बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर मोरहाबादी मैदान के आसपास लगाये गए बैरिकेड और कांटे को दिखाते हुए पोस्ट करते हुए लिखा है कि सूचना प्राप्त हो रही है कि कल मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले युवा आक्रोश रैली से भयभीत होकर हेमंत सरकार ने मोराबादी मैदान के चारों ओर कंटीले तारों से घेराबंदी करा दी है।

db9c9cca 2c92 4b06 8dfe 08ab122e3b0e b95cc3db 3139 488b 9dd1 4912fe436b76

रांची का मोराबादी मैदान अनेक ऐतिहासिक आंदोलनों और रैलियों का गवाह रहा है। लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने आंदोलन को रोकने के लिए ऐसे कंटीले तारों की घेराबंदी नहीं की है। इन कंटीले तारों से कल रैली में भाग लेने वाले युवाओं को गंभीर चोट भी आ सकती है।

सूचना ये भी है कि सरकार की ओर से सभी थानों तक ये संदेश पहुंचाएं जा रहे हैं कि युवाओं को रांची पहुंचने से रोका जाए। जो जहां हैं, जिस क्षेत्र में हैं उन्हें वहीं हिरासत में लिया जाए। ये तुगलकी आदेश सीधा ऊपर से दिया गया है।

आज तक प्रदेश में ऐसी घटना कभी नहीं हुई। इन हरकतों से झामुमो-कांग्रेस की सरकार युवाओं के आक्रोश को पूरे राज्य में प्रसारित करेगी।

हेमंत जी, याद रखिए कि आप सत्ता का दुरुपयोग कर युवाओं के आक्रोश को नहीं रोक सकते। झारखंड की युवा शक्ति आपको सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। और हां! दिनकर जी की ये पंक्तियां याद रखिएगा…

विघ्नों को गले लगाते हैं।
काँटों में राह बनाते हैं।।

है कौन विघ्न ऐसा जग में
टिक सके आदमी के मग में,

खम ठोंक ठेलता है जब नर
पर्वत के जाते पाँव उखड़…

जमशेदपुर में लापता हुए विमान के दो चालकों का शव चांडिल डैम से बरामद, भारतीय नौसेना ने दो दिन बाद खोज निकाला डेड बॉडी
वही दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने गोड्डा से बीजेपी विधायक अमित मंडल को सड़क पर रोके जाने का वीडियो जारी कर आरोप लगाते हुए पोस्ट किया है कि क्या हुआ “हेमंत जी”, डर गए क्या❓

दुमका प्रशासन द्वारा गोड्डा विधायक श्री अमित मंडल जी के नेतृत्व में रांची आ रहे हजारों युवाओं को रोके जाने की सूचना मिली है। ठीक इसी प्रकार राज्य के अलग-अलग हिस्सों से भी ऐसी खबरें आ रही है।

युवा विरोधी झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार गजब डरी हुई है, और अपने दमनकारी नीतियों से युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास खुलेआम किया जा रहा है !

ऐसे कुकृत्य हमें और बल देंगे, झारखंड के युवाओं के “हक व अधिकार” की लड़ाई और तीव्रता से लड़ी जाएगी ✊🏻

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now