- Advertisement -
WEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpgWEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpg

बीजेपी के पूर्व सांसद कांग्रेस में होंगे शामिल, रांची लोकसभा क्षेत्र से हो सकते है उम्मीदवार

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर दल बदल का दौर जारी है। रांची संसदीय क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके बीजेपी के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस का दामन थामने वाले है। वो रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते है। रामटहल चौधरी बुधवार को कांग्रेस के ऑफिस पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर से दिल्ली में बातचीत हुई। माना जा रहा है कि जल्द ही वो कांग्रेस में शामिल होंगे और पार्टी उनको रांची से चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में होने वाली बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
रामटहल चौधरी  1991, 1996, 1998, 1999 के बाद 2014 में रांची लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद चुने गए थे। उन्होने कांग्रेस सांसद सुबोधकांत सहाय को कई बार शिकस्त दी।पांच बार इस सीट से संसद में रांची का प्रतिनिधित्व करने वाले अकेले सांसद हैं रामटहल चौधरी। हालांकि सिर्फ एक फीसद वोट के चलते तीन बार संसद की सीढिय़ां चढऩे में नाकाम रहे। 2019 में उनकी जगह बीजेपी ने संजय सेठ को चुनाव मैदान में उतारा। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रामटहल चौधरी 2.5 प्रतिशत से कम वोट मिला था। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सुबोधकांत सहाय या रामटहल चौधरी में से कोई एक कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
- Advertisement -
WEB BANNER_MEDIUM BANNER.jpgWEB BANNER_MEDIUM BANNER.jpg