बिहार विधान परिषद् की महिला सदस्यों ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2026

रांचीः मुयख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि उन्होंने झारखंड विधान सभा परिभ्रमण के अवसर पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा एक-दूसरे के कार्यों के अनुभव भी साझा किए।

मौके पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति विधायक  कल्पना सोरेन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ० कुमुद वर्मा, सदस्य रीना यादव, मुन्नी देवी एवं निवेदिता सिंह सहित अन्य शामिल थे।

See also  रांची में चोरी की बड़ी वारदात कैमरें में कैदः ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में आये पुलिस अधिकारी ठहरें थे वहां चोरों ने किया हाथ साफ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now