Qatar में दुनिया के सबसे बड़े LNG उत्पादन केंद्र पर ईरान का हमला, सउदी और यूएई पर भी अटैक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2026

lng quatar

डेस्कः ईरान ने अपने नेताओं के मारे जाने के बाद मध्य-पूर्व पर जबरदस्त ढंग से हमला कर दिया है । खबरों के मुताबिक ईरान के मिसाइल ने कतर के एलएनजी प्लांट, रियाद के एक रिफाइनरी समेत कई जगहों पर हमला किया है । मध्य-पूर्व के देशों में जबरदस्त हड़कंप है ।  

 

 

बताया जा रहा है कि  कतर के सबसे बड़े औद्योगिक और गैस उत्पादन केंद्र रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमला हुआ है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने इस क्षेत्र की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट (नष्ट) कर दिया।

See also  बिहार के 2 लोक सेवकों पर EOU का शिकंजा,किशनगंज SDPO और सहरसा DRDO निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी

इससे पहले मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि कुल चार बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया, जबकि एक मिसाइल रास लाफान क्षेत्र में जाकर गिरी।

दुनिया का सबसे बड़ा LNG उत्पादन केंद्र

ऊर्जा कंपनी QatarEnergy के अनुसार, मिसाइल हमले के बाद रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में कई जगहों पर आग लग गई और वहां काफी नुकसान हुआ है। हालांकि संभावित हमले की चेतावनी मिलने के बाद इस क्षेत्र को पहले ही खाली करा लिया गया था।

रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी कतर के उत्तर-पूर्व में स्थित है और यह दुनिया का सबसे बड़ा LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) उत्पादन केंद्र माना जाता है। कतर अकेले दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत LNG आपूर्ति करता है, इसलिए इस हमले को वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ईरान ने दी थी हमले की चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि उसके गैस क्षेत्रों पर हुए हमलों के जवाब में वह GCC क्षेत्र की कई ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाएगा। इसी कड़ी में रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी को टारगेट किया गया।

See also  रूफटॉप बार और रेस्टूरेंट संचालकों झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम के आदेश को कोर्ट ने किया रद्द

यूएई में भी अलर्ट

इधर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ईरान से आने वाले संभावित मिसाइल और ड्रोन खतरों को रोकने के लिए सक्रिय हो गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वैश्विक बाजार पर असर संभव

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कतर के LNG प्लांट को बड़ा नुकसान हुआ है तो इसका असर दुनिया के गैस और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है, क्योंकि कतर वैश्विक गैस सप्लाई का बड़ा हिस्सा नियंत्रित करता है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now