बिहार के सीवान विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर राजस्व कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2025

डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विजलेंस की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीवान के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार को विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। दिलीप के निजी कार्यालय पर छापेमारी के दौरान टीम ने वहां मौजूद एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर धनंजय को भी हिरासत में ले लिया है। विजिलेंस टीम का नेतृत्व डीएसपी श्याम बाबू कर रहे थे।

वाराणसी के शुभम जायसवाल के ‘ड्रग कार्टल’ ने कैसे झारखंड में फैलाया पांव ? कौन है अमित सिंह टाटा ? धनबाद में एक ही जगह पर कैसे मिले इतने लाइसेंस?
10 नवंबर को दर्ज हुई थी शिकायत
डीएसपी ने बताया कि हसनपुरवा निवासी शिकायतकर्ता श्रेषराज सिंह ने 10 नवंबर को विजिलेंस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि दिलीप कुमार सिन्हा द्वारा परिमार्जन के नाम पर 65 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि पैसे नहीं देने पर दिलीप ने उनके आवेदन को दो बार रद्द कर दिया। इसके बाद दिलीप ने पार्ट वाइज रुपये देने की बात कही, जिसके तहत पहले चरण में 15 हजार रुपये की मांग की गई थी।

See also  बिहार-झारखंड में आज से मानसून का दिखेगा असर, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात ने ली कई की जान

Revenue employee Dilip Kumar Sinha arrested

शादाब जकाती गिरफ्तार, जानिये क्यों मुसीबत में फंसा ’10 रुपये का बिस्कुट’ वाला फेमस Youtuber
रंगे हाथों पकड़ाया घूसबाज
शिकायत की जांच के लिए विजिलेंस टीम ने गोपनीय रूप से सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सत्य पाई गई, जिसके बाद 26 नवंबर को दिलीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को तय योजना के तहत छह सदस्यीय टीम गोपालपुर स्थित दिलीप के निजी कार्यालय पर पहुंची। इसी दौरान शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लेते हुए दिलीप को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके से एक निजी ऑपरेटर धनंजय को भी पूछताछ के लिए सीवान परिसदन लाया गया।

धोनी की घर डिनर पार्टी में पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत, एक झलक पाने के लिए फैंस की लगी रही भीड़
पूछताछ जारी: डीएसपी श्याम बाबू
डीएसपी श्याम बाबू ने बताया कि दिलीप और धनंजय दोनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद दिलीप को हिरासत में लेकर पटना विजिलेंस दफ्तर ले जाया जाएगा। यदि जांच में धनंजय की संलिप्तता साबित होती है तो उसे भी विधि-सम्मत कार्रवाई के तहत पटना ले जाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद जेल भेजा जाएगा।

See also  झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से निकाले 100 करोड़, खरीदी ली 5 एकड़ जमीन; अब ATS करेगी जब्ती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now