बिहार के थानेदार की दबंगई, जाति पूछा-थूक चपटवाया और कर दी पिटाई, SP ने की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

बिहार के थानेदार की दबंगई, जाति पूछा-थूक चपटवाया और कर दी पिटाई, SP ने की कार्रवाई

डेस्कः बिहार के शेखपुर जिला के मेहुस थाना प्रभारी प्रवीण चंद्र दिवाकर पर ई रिक्शा चालक प्रद्युमन कुमार ने गंभीर आरोप लगाया। थाना प्रभारी पर जाति पूछकर जबरन पिटाई करने, जमीन पर थूक जटवाने का संगीन आरोप लगा है। जिले के एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

नालंदा में ईट और पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, 10 दिन पहले हरियाणा से गांव आया था मृतक
पीड़ित प्रद्युमन कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम साढ़े सात बजे शेखुपरा से सवारी लेकर मेहुस गांव गया था, जैसे ही वो सवारी उतारकर चौक की ओर बढ़ा एक बुलेट सवार ने ओवर टेक कर उसे रोका और गालियां देने लगा। उसने आगे बताया कि उसका मुंह सूंघकर शराब पीने का आरोप लगाने की कोशिश की गई। शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर मारकर थाने ले गए। वहां भी लाठियों से पीटा गया, गालियां दी गईं। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

See also  कांग्रेस के दो पूर्व विधायक गिरफ्तार, योगेंद्र साव और निर्मला देवी को उठा ले गई पुलिस, शुक्रवार सुबह किया रिहा

मैट्रिक की फर्जी मार्क्सशीट से पाई डाक विभाग में नौकरी,आरोपियों में एक देवघर और दो बिहार के रहने वाले
ई-रिक्शा चालक प्रद्युमन कुमार ने कहा कि इस दौरान थानाध्यक्ष ने मेरी जाति पूछी। जब प्रद्युमन ने ब्राह्मण बताया, तो थानेदार ने कहा-ब्राह्मण जाति के लोगों को देखना भी पसंद नहीं है। इस जाति से मुझे नफरत है। इसके बाद जमीन पर थूकवाकर जबरन थूक चटवाया गया। यह सब थाने में हुआ, जहां न्याय मिलना चाहिए।

भोजपुरी अभिनेता और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू गिरफ्तार, क्रेडिड कार्ड धोखाधड़ी मामले में हुए अरेस्ट
प्रद्युमन को गंभीर चोटें आईं हैं। परिजनों ने उसे शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने परिजनों और स्थानीय विधायक सुदर्शन कुमार को पूरी घटना बताई। विधायक सुदर्शन कुमार ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बिहार में तेज रफ्तार हाईवा ने 6 से ज्यादा लोगों को कुचला, ड्राइवर की जमकर पिटाई, 5 थानों की पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा
उधर एएसपी डॉक्टर राकेश ने बताया है कि एक वीडियो वायरल हुआ है। मेहुस थानाध्यक्ष पर संगीन आरोप लगाया गया है। उनपर प्रद्युमन को पीटने का आरोप है। प्रथम दृष्ट्या मामला सत्य प्रतीत होता है। थानाध्यक्ष का कहना है कि वो जा रहे थे और सामने से ऑटो वाला भी जा रहा था। ऑटो वाले ने बदतमीजी की थी, लेकिन फिर भी थानाध्यक्ष का ऐसा बयान स्वीकार्य नहीं है।

See also  हेमंत सोरेन ने गुवा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सैकड़ों एकड़ वन पट्टा का अधिकार दिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now