बिहार में बीजेपी विधायक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने चलाई गोली

बिहार में प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

बेगूसराय : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बीजेपी के नगर विधायक कुंदन सिंह आवास के बाहर बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। दो बाइक पर सवार बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्धेश्य से अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। भाजपा नेता कुंदन सिंह के पिता उपेन्द्र सिंह पूर्व मेयर हैं। घटना सिंघौल सहायक थाना अंतर्गत नागदा मोहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी व सहायक थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने लगभग 1 किलोमीटर तक फायरिंग करते हुए मोहल्ले में दहशत का माहौल बना दिया है। घटना के संबंध में भाजपा विधायक कुंदन सिंह ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को भी जानकारी दी है।

वहीं दूसरी वारदात के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने फायरिंग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग की घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत सुजा पंचायत के शांति नगर स्थित निर्माणाधीन आयुर्वैदिक कॉलेज के पास की है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। पंचायत समिति प्रतिनिधि ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी । इसी गुस्से में आकर बदमाशों ने मोहल्ले में वर्चस्व बनाने को के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके वारदात से एक बदमाश को गिरफ्तार भी किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

See also  गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का बसेरा, बाथरूम में रेंगते दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now