बिहार की IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, 22 की उम्र में IPS, 28 में नौकरी छोड़ने वालीं ‘लेडी सिंघम’ कौन हैं

बिहार में एक और आईपीएस अफसर ने नौकरी छोड़ दी है। तेज-तर्रार आईपीएस काम्या मिश्रा का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। काम्या ने पिछले साल इस्तीफा दिया था। उन्होंने पारिवारिक कारणों से यह फैसला लिया है। इससे पहले, बिहार के सुपर कॉप शिपदीप लांडे ने भी आईजी के पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्या मिश्रा ओडिशा की रहने वाली हैं और पढ़ाई में हमेशा से अच्छी थीं। उन्होंने 22 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी।

2019 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी काम्या मिश्रा का इस्तीफा केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिया है। बिहार के दरभंगा जिले की ग्रामीण एसपी रहते हुए अगस्त 2024 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे लंबी छुट्टियों पर चली गई थीं। सरकार ने अब उनका आवेदन मंजूर कर दिया है।

रतन टाटा की वसीयत: नौकरों को दिए करोड़ों रुपये, कुत्ते को 12 लाख, खुद की अंत्येष्टि के लिए रखे मात्र ₹2500

काम्या मिश्रा को बिहार में लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। वह अपने तेजतर्रार अंदाज के लिए कई बार चर्चा में रहीं। काम्या महज 22 साल की उम्र में आईपीएस बन गईं और 28 की उम्र में उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी। काम्या मिश्रा मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने आईपीएस की नौकरी छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।

काम्या ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस बन गईं। वह बचपन से ही पढ़ाई में तेजतर्रार रही हैं। काम्या मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा में देश भर में 172वीं रैंक हासिल की थी। शुरुआत में उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था। बाद में ट्रांसफर लेकर बिहार आ गईं।

kamya_mishra_IPS_profile

काम्या मिश्रा के पति अवधेश दीक्षित भी आईपीएस अफसर हैं। वह भी 2019 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। आईपीएस के ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। काम्या और अवधेश ने साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में शादी की। काम्या मिश्रा बिहार पुलिस में विभिन्न पदों पर रहीं। तेजतर्रार अंदाज के लिए उन्हें लेडी सिंघम के नाम से जाना जाने लगा। 2024 में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतनराम के हत्याकांड का बहुत जल्द खुलासा कर उन्होंने खूब तारीफ बटोरी।

Ghibli Trend में आपने भी शेयर क‍िए हैं अपने प्राइवेट फोटो? जानिए क‍ितना डरावना है इसका ‘सच’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now