मैथिली ठाकुर BJP के टिकट पर लड़ेंगीं बिहार विधानसभा का चुनाव, विनोद तावड़े और नित्यानंद राय के साथ हुई मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2025

मैथिली ठाकुर BJP के टिकट पर लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, विनोद तावड़े और नित्यानंद राय के साथ हुई मुलाकात

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। एक तरफ महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव के साथ राबड़ी देवी के आवास पर रविवार को बैठक हुई। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान एनडीए में एकता और सीट शेयरिंग को लेकर उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के साथ मुलाकात की।

बिहार में विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले होगा खत्म, पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं, पूरे देश में लागू होगा SIR: CEC ज्ञानेश कुमार
इन सबके के बीच रविवार को बिहार की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों ओर से ये संकेत दिये गए कि मैथिली ठाकुर बिहार के चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हो सकती है। सबसे पहले विनोद तावड़े ने ने मैथिली ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं।आज गृह राज्यमंत्री @nityanandraibjp जी और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें।बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएँ!

See also  तेजप्रताप यादव के घर चोरी, 20 लाख कैश, कीमती सामन और आभूषण लेकर PA मोतीलाल फरार

बिहार में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, विधानसभा चुनाव से सरकार ने किया बड़ा फैसला
इसके बाद मैथिली ठाकुर ने विनोद तावड़े और नित्यानंद राय को आभार जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि जो लोग बिहार के लिए बड़े सपने देखते हैं, उनके साथ हर बातचीत मुझे दूरदृष्टि और सेवा की शक्ति की याद दिलाती है। हृदय से सम्मानित और आभारी हूँ। 🙏✨श्री नित्यानंद राय जी एवं श्री विनोद श्रीधर तावड़े जी

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ताबड़तोड़ तबादले, 76 CO का हुआ ट्रांसफर
मैथिली ठाकुर और विनोद तावड़े की ओर से मिले संकेत के बाद ये माना जा रहा है कि मैथिली ठाकुर मिथिलांचल के किसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है और बीजेपी के स्टार प्रचारक की भूमिका निभा सकती है।

See also  बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहा-किसी से नहीं करेंगे गठबंधन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now