पूर्णिया में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने राहुल को किया Kiss…सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2025

rahul gandhi kiss

पूर्णियाः राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है । पूर्णिया से अररिया तक हुई बाइक रैली में राहुल गांधी खुद बाइक चलाते हुए नजर आएं । पूर्णिया की सड़कों पर राहुल गांधी बाइक चला रहे थे इसी दौरान लाल शर्ट पहने एक शख्स राहुल गांधी के पास आकर उनके गालों पर किस कर लिया । पल भर की इस घटना को देख सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए । एसपीजी के जवान ने फौरन राहुल से उस युवक को अलग किया और चांटा जड़ा ।

ऐसा पहली बार है कि राहुल गांधी के साथ इस तरह की घटना घटी है । दरअसल पूर्णिया में राहुल गांधी को देखने और मिलने के लिए भारी भीड़ थी। बाइक के आगे और पीछे हजारों की संख्या में लोग चल रहे थे इसी दौरान भीड़ से निकल कर एक शख्स  ने राहुल गांधी को पकड़ कर किस कर दिया । राहुल गांधी भी पल भर के लिए हक्के-बक्के रह गए लेकिन उन्होंने किसी तरह का गुस्सा नहीं दिखलाते हुए बाइक चलाना जारी रखा। 

See also  स्टाफ के प्यार के चक्कर में अपराधी बना अस्पताल मालिक, बिहार के डा. सुरभि मर्डर में सनसनीखेज खुलासा

रांची में अगस्त की वो रातें जब लोगों के सिर पर सवार था खून… HEC में बन रहे थे चाकू, खंजर और भाला..

रांची में अगस्त की वो रातें जब लोगों के सिर पर सवार था खून… HEC में बन रहे थे चाकू, खंजर और भाला..

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now