आरके सिंह से दिल्ली में मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बिहार चुनाव से पहले कुछ नया होने वाला है?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

Pawan_Singh_meets_RK_Singh

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने सोमवार शाम को मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरीय नेता आरके सिंह के नई दिल्ली स्थित आवास पर पवन सिंह पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में भी अलग से 5 मिनट तक वार्ता हुई। इससे बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है। सूत्रों के अनुसार ऐसा लग रहा है कि सियासत में कुछ नया होने वाला है।

आरके सिंह और पवन सिंह के बीच क्या वार्ता हुई, यह अभी पता नहीं चल सका है। मुलाकात के बाद एक तस्वीर खुद सिने स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। पोस्ट में भोजपुरी स्टार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को टैग करते हुए लिखा है, “एक नई सोच के साथ एक नई मुलाकात।” इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

See also  भाजपा को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में हैं ये 3 नाम

विनय चौबे के खिलाफ ACB चार्जशीट नहीं कर सकी दाखिल, 90 दिन की डेडलाइन हो गई खत्म

एक तस्वीर में पवन सिंह सोफा पर बैठकर साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में छत पर बातचीत करते देखा जा रहा है। इसके अलावा एक और तस्वीर में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। मुलाकात के दौरान मौजूद आरके सिंह के एक करीबी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कुछ नया होने वाला है।

बता दें कि पवन सिंह ने भाजपा से बगावत कर 2024 में काराकाट से बतौर निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, जिसे पवन सिंह ने ठुकरा दिया था। काराकाट में निर्दलीय लड़कर वे दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं एनडीए प्रत्याशी के रूप में इस सीट से लड़े राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था।

पवन सिंह पहले ही 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले पवन सिंह के प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। दूसरी ओर, नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री रह चुके आरके सिंह लोकसभा चुनाव 2024 में आरा से चुनाव हार गए थे। सीपीआई-माले के सुदामा प्रसाद ने उन्हें करीब 60 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

See also  झारखंड के बिजली विभाग पर गिरी गाज, 140 करोड़ की बकाया वसूली के लिए तीन खाते फ्रीज

राहुल गांधी की यात्रा के दौरान RJD सांसद संजय यादव और विधायक डब्लू सिंह के बाडीगार्ड भिड़े, तेजप्रताप ने तेजस्वी पर साधा निशाना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now