बिहार चुनाव के पहले चरण में 1198 नामांकन; खेसारी, मैथिली, मंगल पांडे समेत दिग्गजों ने आखिरी दिन भरा पर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2025

khesari-mathili -mangal pandey- bihar chunav

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सीवान, लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अलीनगर, लोक गायक खेसारी लाल यादव ने छपरा, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने इमामगंज से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा कई अन्य दिग्गजों ने भई पर्चा भरा।

शुक्रवार शाम सात बजे तक पहले चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों के लिए 1198 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण के 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्तूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र की वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है।

बिहार चुनाव: लालू ने शरद यादव के बेटे को टिकट नहीं दिया, फोटो दिखा शांतनु बोले- समाजवाद की हार हुई

See also  मैडम धुलवाती हैं अंडर गारमेंट! रात में पति आकर है रहते... झारखंड के इस कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओंं ने लगाए गंभीर आरोप

नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ललित नारायण मिश्र के पोते ऋषि मिश्र ने जाले, अमित कुमार सिंह उर्फ टुन्ना ने रीगा, तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी वीके रवि ने रोसड़ा (सु), अमरेश कुमार ने लखीसराय, बिजेंद्र चौधरी ने मुजफ्फरपुर और संजीव सिंह ने वैशाली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाकपा ने कांग्रेस की तीन सीटों राजापाकड़ (सु) से मोहित पासवान, बिहारशरीफ से शिव प्रकाश यादव और रोसड़ा (सु) से लक्ष्मण पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, माकपा के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधायक सत्येंद्र यादव ने सारण के मांझी विधानसभा क्षेत्र एवं श्यामा भारती ने हायाघाट से श्यामा भारती ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया।

राहुल गांधी को राष्ट्रीय आपदा बताने वाले को कांग्रेस ने बिहार में दिया टिकट, अनुपम का पुराना पोस्ट वायरल

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण के चुनाव वाले जिलों में सहरसा में 12, सिमरी बख्तियारपुर में 17, महिषी में 17, मुजफ्फरपुर के बैकुंठपुर में 16, बरौली में 18, गोपालगंज में 12, कुचायकोट में आठ, भोरे में सात, हथुआ में 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। सारण जिले के एकमा में 10, मांझी में 15, बनियापुर में 11, तरैया में 14, मढ़ौरा में 13, छपरा में 16, गड़खा में 16, अमनौर में 15, परसा में 12, सोनपुर में 11, वैशाली के हाजीपुर में 21, लालगंज में 14, वैशाली में 18, महुआ में 19, राजापाकड़ में 14, राघोपुर में 17, महनार में 20, पातेपुर में 11 नामांकन हुए

See also  प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो सूरत से सीधे उसकी ससुराल में पहुंच गया प्रेमी और फिर खूनी खेल...

वहीं समस्तीपुर के कल्याणपुर में 12, वारिसनगर में 16, समस्तीपुर में 16, उजियारपुर में 17, मोरवा में 11, सरायरंजन में 13, मोहिउद्दीननगर में 14, विभूतिपुर में 14, मोरवा में आठ, हसनपुर में 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। बेगूसराय के मटिहानी में नौ, साहेबपुर कमाल में 15, बेगूसराय में 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

आज धनतेरस पर किस समय खरीदें सोना-चांदी, वाहन व अन्य सामान? क्या है पूजन का मुहूर्त, सब जानें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now