विधायक जर्नादन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरणकांड में आया नया मोड़, पुलिस का बयान-शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2026

विधायक जर्नादन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरणकांड में आया नया मोड़, पुलिस का बयान-शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

रांचीः चतरा से एलजेपी रामविलास पार्टी के विधायक जर्नादन पासवान के बेटे सौरभ पासवान के अपहरणकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सौरभ पासवान को धुर्वा इलाके के इलाके से बरामद कर लिया। सौरभ की सकुशल बरामदी के बाद रांची सिटी एसपी ने बताया कि विधायक के द्वारा उन्हें फोन पर बेटे के अपहरण की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौरभ पासवान को बरामद कर लिया।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 9.10.57 PM

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर ही मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विधायक के बेटे और उनके कुछ दोस्त शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें एक ग्रुप शराब का सेवन कर रहा था, झगड़े के दौरान मारपीट भी की गई। इसके बाद विधायक के बेटे को जबरन गाड़ी के बैठाकर ले जाया गया और कुछ ही दूर जाकर इन्हें छोड़ दिया गया।

See also  बिहार में मॉब लिंचिंग को लेकर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग

WhatsApp Image 2026 09 07 at 8.52.10 PM

सिटी एसपी ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में ये बाते सामने आई है कि शराब के नशे में ही कुछ लड़कों ने बाकी लड़कों के साथ मारपीट की। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मारपीट के बाद आरोपी ने विधायक के बेटे को विधानसभा के करीब ही छोड़ दिया गया। सिटी एसपी ने बताया गर्लफ्रेंड का कोई एंगल अभी तक सामने नहीं आया है, उन्होंने कहा कि जो शिकायत दर्ज की जाएगी उसके अनुसार एफआईआर दर्ज किया जाएगा। दोनों पक्षों के लोगों का टेस्ट कराया जा रहा है और उनके शरीर में शराब की मात्रा की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now