रेप में नाकाम रहा तो महिला का पेट फाड़ डाला, आंत निकल आई बाहर; डॉक्टर की दरिंदगी

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। दुष्कर्म में असफल एक झोला छाप डॉक्टर ने महिला का चाकू से पेट फाड़ डाला। जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई। परिजनों ने उसे पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना केनगर के काझा नहर के समीप हुई थी। मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब परिजन थाना में आवेदन देने पहुंचे थे। आरोप मरंगा थाना के बड़ी बैठना निवासी शेखर झा पर लगा है। महिला के पिता ने बताया कि आरोपी गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता है। गुरुवार संध्या उनकी लड़की काझा बाजार शाक-सब्जी खरीदने आई थी।

बाजार में आरोपी उसे मिला और बाइक पर घर छोड़ने की बात कह उसे साथ लेकर चल पड़ा। काझा नहर के समीप जब वह पहुंचा तो वह घर की ओर नहीं जाकर उत्तर दिशा में एक खेत की ओर मुड़ गया। महिला ने ऐसा करने से मना भी किया, परन्तु वह नहीं माना। खेत ले जाकर उसने दुष्कर्म की नीयत से महिला को जमीन पर पटक दिया।

See also  रांची में हो रही हल्की बारिश ने बदला मौसम, पलामू प्रमंडल में वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश

महिला ने उसका जमकर विरोध किया। दुष्कर्म में असफल होने पर चाकू निकाल आरोपी ने महिला का पेट फाड़ दिया, जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई। आरोपी ने महिला का गला काटने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने हाथों से चाकू की वार को रोक लिया। जिससे उसका हाथ भी घायल हो गया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहले तो महिला को जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया। भागलपुर से महिला को पटना रेफर किया गया। आखिरकार पूर्णिया के एक प्राइवेट सर्जन के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। केनगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी का महिला के घर आना-जाना था। मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है।

See also  BJP की युवा आक्रोश रैली में नेताओं- कार्यकर्ताओं को आने से रोकने का लगाया आरोप, बाबूलाल और अमर बाउरी ने सरकार को घेरा

लालू के ऑफर पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा-हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, अब हमेशा साथ रहेंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now