ब्यूटीफुल थी भाभी, देवर की डोल गई नीयत, पैरों में लिखा ऐसा सीक्रेट, पढ़ पति रह गया हक्का-बक्का

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने देवर से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मगर, देवर की सारी करतूतों का काला चिट्ठा अपने पैरों में लिख गई। जब पति ने मैसेज पढ़ा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। देवर-भाभी का रिश्ता मां-बेटे जैसा होता है। मगर, कुछ लोग इन रिश्तों का लिहाज नहीं करते। मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र के वार्ड-8 का है।

महज 27 साल की थी महिला

27 साल की मंजू साकेत ने जान देने से पहले पैरों में सुसाइड नोट छोड़ दिया। उसका शव उसके घर में फंदे पर लटकता मिला। घटना के वक्त परिवार के बाकी लोग खलिहान में फसल गहाई कर रहे थे। मृतका का देवर और भतीजी घर लौटे तो फंदे पर शव देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को जानकारी दी गई।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने ठोका 16 सीटों पर दावा, तेजस्वी और हेमंत की बैठक में होगा अंतिम फैसला

पैरों में मिला मौत का राज

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। तभी पता चला कि पैर में सुसाइड नोट लिखा है। उसमें मंजू ने अपने देवर अंकुश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा है कि देवर मुझे गंदी नजरों से देखता है। जब मैं उसका विरोध करती हूं तो वो मुझे धमकी भी देता है। पति के लिए लिखा कि जब से मेरी मम्मी दुनिया छोड़कर गई है, तब से मैं तुमको अपनी मम्मी पापा ही मानी हूं।

आगे लिखा- तुम भी मुझसे बहुत प्यार करते हो। लेकिन तुम्हारा भाई अंकुश बहुत गंदा है। वह मुझे गंदी नजर से देखता है। जब मैं उसे ऐसा करने के लिए टोकती हूं तो वो झगड़ा करता है। मैंने कई बार सोचा कि तुम्हें सब कुछ बता दूं, लेकिन मैं तुमसे नहीं बता पाती थी। मुझे डर लगता था कि कहीं तुम कुछ कर न लो। मैं तो जा रही हूं इस दुनिया से मगर अंकुश को छोड़ना मत, वो गंदा है।

मंजू के शरीर पर चोटों के कई निशान भी पाए गए हैं। मृतका के भाई गोविंद ने आरोप लगाया- मेरी बहन की हत्या कर उसे लटकाया गया है। उसने सास, ससुर और देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगा निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन छूटी तो रात में पिता के साथ स्टेशन पर रुक गई… सासामुसा रेलवे स्टेशन पर लड़की से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now