भाभी ने देवर की लाठी से पीट-पीटरक की हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा

लोहरदगाः जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती मदनपुर गांव में भाभी ने देवर की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद पेशरार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव को स्वजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले में आरोपित महिला रंजन देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वेबसीरीज पाताललोक और असुर से प्रेरित होकर की थी चार लोगों की हत्या, झारखंड हाईकोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

पेशरार थाना प्रभारी गैलेन रजवार का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में भाभी द्वारा देवर की हत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पूरी तरह से जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले में जांच के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि पेशरार थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी रंजन देवी के पति देवचरण महतो का निधन 10 साल पहले हो चुका है।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड

गुमला में हिंडाल्को द्वारा संचालित बिमरला बॉक्साइड माइंस में चलने वाली 128 ट्रकों को रोका गया, विरोध में ट्रक एसोसिएशन ने 1000 गाड़ियों को सड़क पर कर दिया खड़ा

हाल के समय में चिंतामन महतो के पुत्र हरिचरण महतो और उसकी भाभी रंजन देवी के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी बीच रंजन देवी ने लाठी से हरिचरण महतो के सिर पर कई बार वार कर रविवार को उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी पेशरार थाना पुलिस को मिली, जिसके बाद पेशरार थाना प्रभारी गैलेन रजवार सोमवार को मदनपुर गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत स्वजनों को सौंप दिया। साथ ही आरोपित महिला रंजन देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now