धोती पहनकर फिल्म देखने पहुंचा किसान, GT Mall में नहीं मिली इंट्री; अब 7 दिनों तक तालाबंदी

kisan-GT mall

Bengaluru GT Mall: एक किसान के साथ अजीबों गरीब हादसा हो गया। वह अपने बेटे के साथ एक मॉल पहुंचा, तो उसके पहनावे के कारण उसे मॉल में इंट्री देने से इन्कार कर दिया। किसान धोती और कुर्ता पहने हुए था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए मॉल को 7 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है।

बेंगलुरु के प्रसिद्ध जीटी मॉल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें धोती पहने एक किसान को मॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इस घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और मॉल प्रबंधक के खिलाफ ऐक्शन की मांग की थी। अब कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने ऐक्शन लिया है। सरकार ने जीटी मॉल को सात दिन बंद रखने का आदेश दिया।

दिल्ली से जाना था अमेरिका, रूस में हो गई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; 250 यात्री फंसे

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग किसान को उसके पहनावे के कारण मॉल में घुसने मना कर दिया गया था। किसान अपने बेटे के साथ मॉल में फिल्म देखने पहुंचा था। इस घटना से आहत होकर किसान और उसके बेटे ने एक वीडियो में मॉल के सुरक्षाकर्मियों और प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में किसान और उसका बेटा बता रहे थे कि कैसे कपड़ों की वजह से उन्हें मॉल में एंट्री नहीं मिली।

इस मुद्दे को कर्नाटक विधानसभा सत्र में उठाया गया और कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया। विधानसभा में बोलते हुए सुरेश ने कहा, “कानून के अनुसार, सरकार मॉल को सात दिनों के लिए बंद कर रही है। मैंने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों से बात की है, और घटना के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर मॉल को सात दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।”

मटन देने में देरी पर बारातियों ने दुल्हन पक्ष को धुना; गुस्से में दुल्हन ने शादी से कर दिया इन्कार

वायरल वीडियो से हड़कंप

वायरल हुए वीडियो में, फकीरप्पा नाम के 70 वर्षीय किसान और उसके बेटे नागराज को टिकट होने के बावजूद मॉल में प्रवेश नहीं दिया गया। जब सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कहा कि धोती पहनने वाले लोग मॉल के नियमों के अनुसार प्रवेश नहीं कर सकते। नागराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सरकार से कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

किसान समूहों ने मॉल के बाहर किया प्रदर्शन

घटना से गुस्साए स्थानीय किसान यूनियनों ने इस पर विरोध प्रदर्शन किया और मॉल प्रबंधन से किसान से माफी मांगने की मांग की। अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर इस घटना की निंदा की। उन्होंने लिखा, “यह बिल्कुल शर्मनाक है। मॉल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भारत है और हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।”

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: इंस्ट्राग्राम पर हार्दिक ने नताशा से रिश्तों को खत्म करने का किया एलान, किया भावुक पोस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now