मटन देने में देरी पर बारातियों ने दुल्हन पक्ष को धुना; गुस्से में दुल्हन ने शादी से कर दिया इन्कार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2024

mutan-marriage

शादी का सीजन चल रहा है। हर ओर बैंडबाजा की धुन सुनाई दे रही है, कहीं इसको लेकर खुशी है, तो कहीं गम भी सामने आ रहै हैं। एक बारात में मटन के लिए हंगामा खड़ा हो गया। बारातियों ने दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई। इसी दौरान बारात से दूल्हा कहीं चला गया। अपनी शादी में हंगामा देख दुल्हन ने एक बड़ा कदम उठाया। उसने शादी से इन्कार कर दिया। इस फैसले का सपोर्ट उसके मां-बाप ने भी किया। यह घटना झारखंड के हजारीबाग की है।

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: इंस्ट्राग्राम पर हार्दिक ने नताशा से रिश्तों को खत्म करने का किया एलान, किया भावुक पोस्ट

मटन नहीं मिलने पर भारी हंगामा

जानकारी के मुताबिक, चौपारण प्रखंड गोविंदपुरटांड़ गांव में एक शादी समारोह में मटन खाने को लेकर बारातियों ने हंगामा किया। इस दौरान बाराती और दुल्हन पक्ष में जमकर मारपीट हुई। कुछ बाराती दूल्हे को साथ लेकर चले गए। हालांकि बाद में दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ, लेकिन दुल्हन ने इन्कार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

See also  नाबालिग को अगवा कर छह युवकों ने किया गैंगरेप, बेहोश होने के बाद मृत समझकर पीड़ित को जंगल में फेंक दिया

दुल्हन ने शादी से कर दिया इन्कार

गोविंदपुरटांड़ गांव में प्रहलाद गिरी की बेटी की शादी कोडरमा जिले के गवनपुर कांको निवासी रामकृत गिरी के बेटे से तय हुई थी। मंगलवार की रात्रि बारात गोविंदपुरटांड़ पहुंची। जयमाला के बाद बाराती भोजन करने बैठ गए। भोजन के दौरान मटन देने में देरी हो गई। इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ। कन्या के माता-पिता भी अपनी बेटी के फैसले के साथ दिखे। अंतत: बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

FASTag नहीं लगाने वालों सावधान, अब NHAI वसूलेगा दोगुना टोल शुल्क

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now