सड़क पर अचानक कुत्ते ने दौड़ाया तो गिर गए बैंक मैनेजर, नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने रौंदा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2025

bank_maneger

प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के नूरुल्लाह रोड पर सोमवार की सुबह कुत्ते के दौड़ाने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार बैंक मैनेजर को डंपर ने रौंद दिया। नगर निगम की कूड़ा गाड़ी (डंपर) का पिछला चक्का सिर पर चढ़ने से बैंक मैनेजर अबरार अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अबरार अहमद अपनी शिक्षिका पत्नी को सिविल लाइंस बस अड्डा पहुंचाने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

गौसनगर करेली निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी अनीस अहमद के बड़े बेटे 38 वर्षीय अबरार अहमद बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मलाका रोड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी सोइलू प्रतापगढ़ के प्राथमिक विद्यालय कुंडा में अध्यापिका हैं। अबरार अहमद रोजाना की तरह सोमवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे पत्नी साइलू को सिविल लाइंस बस अड्डा छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे।

See also  दुमका में गैस लाइटर से लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से लगी भीषण आग,चार गाड़ियां चपेट में आई, खलासी जिंदा जला, दो झुलसे

रांची वालों के लिए गुड न्यूज! जल्द मिलेंगे तीन और नए फ्लाईओवर; जानिए डिटेल्स

इसी दौरान रास्ते में नूरुल्लाह रोड पर अचानक कुत्ते ने दौड़ा लिया। कुत्ते के पीछे पड़ने की वजह से वह घबड़ा गए। अनियंत्रित होकर अबरार सड़क पर दाहिने तरफ गिर गए। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार आ रहे नगर निगम के डंपर का पिछला चक्का सिर पर चढ़ने से अबरार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले ही अबरार का शाहजहांपुर से प्रयागराज स्थानांतरण हुआ था। सुबह पत्नी को बस अड्डा छोड़कर जल्द ही आने की बात कहकर निकले थे। तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनका आखिरी दिन साबित होगा। खुल्दाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चालक सोनू भारतीया को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

See also  शादी के 4 दिन बाद ही क्रूरता, पत्नी के मुंह में गुटखा थूका, बनाया अप्राकृतिक संबंध

वाराणसी में फिर पकड़ाया सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 9 युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now