हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला, चौकीदार भर्ती में घोटाले का आरोप

babulal marandi on crime

रांचीः भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर एक और परीक्षा में घोटाला करने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिया है कि हेमंत सरकार ने फिर से एक परीक्षा घोटाला को अंजाम दिया है। जामताड़ा जिला प्रशासन ने दिन में चौकीदार भर्ती परीक्षा आयोजित कराई और रात में परिणाम जारी कर दिए, जबकि अधिसूचना के अनुसार परीक्षाफल जारी करने की तिथि 5 मई थी।

केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों की मुश्किलें बढ़ी, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज

सामान्यत: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, OMR शीट का सत्यापन और मूल्यांकन में कई दिन लगते हैं, लेकिन इस बार कुछ ही घंटों में पूरा परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके अलावा, बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन या सूचना के दावा-आपत्ति की समयसीमा तय कर दी गई। हेमंत जी, छात्रों के भविष्य को बेचना बंद करिए।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहलगाम हमले के बाद दी धमकी, तुमने हमारे लोगों को मारा हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे, निशाने पर हाफिज सईद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now