बाबूलाल मरांडी ने लगाया हेमंत सरकार पर हिन्दुओं को ‘दहशतगर्द’ कहने का आरोप, प्रेस विज्ञप्ति का दिया हवाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2025

पिठौरिया पहुंचे बाबूलाल

रांची: बीजीपी प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने आरोप लगया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में रामनवमी के दौरान झारखंड के बहुसंख्यक हिंदू समाज के लिए ‘दहशतगर्द’ (आतंकवादी) शब्द का प्रयोग बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

बाबूलाल ने लगाए आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपेक्षा होती है कि वह सभी नागरिकों के प्रति समान व्यवहार और सम्मानजनक भाषा अपनाएं, लेकिन यहां उन्होंने भड़काऊ और विभाजनकारी शब्दों का प्रयोग कर अपनी दुर्भावनापूर्ण सोच को उजागर किया है।

पिठौरिया पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

बाबूलाल मरांडी सोमवार को कांके, पिठौरिया के बालू गांव पहुंचे तथा सरहुल जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली। मरांडी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन मामले की लीपापोती कर सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है। बाबूलाल ने मांग की कि प्रशासन तत्काल आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में इस तरह का दुस्साहस करने की कोई हिम्मत न कर सके।

See also  छप्पर पर क्यों चढ़ गए बाबूलाल मरांडी...नेता प्रतिपक्ष करने लगे हैं बारिश की तैयारी?

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now