डेस्कः सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में माओवादियों के लगाए बम की चपेट में आकर एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हुए।कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नए कैंप की स्थापना कर लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने शहीद हो गए।ASP आकाश राव गिरिपंजे CPI(M) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर किसी भी तरह की नक्सली घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे।सुकमा जिले में हुए IED ब्लास्ट पर बस्तर के IG पी. सुंदरराज ने कहा, “…सुरक्षा बलों, लोगों और प्रशासन के हर सदस्य ने नक्सली संगठन को खत्म करने का मन बना लिया है। हम इस दिशा में तीव्रता से काम कर रहे हैं। नक्सलियों की हर ऐसी हरकत के साथ, उनका आखिरी दिन करीब आ रहा है।”
नक्सलियों ने अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई की बौखलाहट दिखाने के लिए कोंटा के पास फंडीगुड़ा में आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में एएसी आकाश राव घायल हो गए और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट में थाना प्रभारी सोनल घायल हुए हैं। उनका कोंटा में लाया गया है और रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “सुकमा जिले में हमारे एडिशनल SP(आकाश राव गिरिपुंजे), एक काबिल ऑफिसर जो IED विस्फोट होने से वीरगति को प्राप्त हुए हैं। यह अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है… मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और उसकी बड़ी कीमत नक्सलियों को चुकानी पड़ेगी। नक्सलियों ने जो यह कायराना हरकत की है उसका उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा… ईश्वर परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, मैं ऐसी प्रार्थना करता हूं। घायलों की चिंता सरकार की ओर से की गई है। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज की हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं…”





