डेस्कः CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों नेताओं को दो दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया था। ये दोनों 7 दिनों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। आशुतोष और सौरव को दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। दोनों पर आरोप है कि वे जंतर-मंतर पर लगे बैरिकेड्स फांदकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए थे। सौरभ दास और आशुतोष रांका को बुधवार शाम को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया।

इसके बाद 14 अक्टूबर को कोर्ट ने दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई थी। बुधवार यानी आज उनकी न्यायिक हिरासत पूरी हो रही थी। SEM कोर्ट ने आशुतोष और सौरव के मामले की सुनवाई की और दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। दोनों का रिलीज ऑर्डर भी जारी हो गया है।
हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार
इससे पहले आशुतोष और सौरव ने न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, हाई कोर्ट की फटकार के बाद उन्होंने इसे वापस ले लिया था।








