चाईबासा में सुरक्षा बलों को मिली सफलता, माओवादियों के छिपने के लिए बनाये गये तीन बंकर को किया ध्वस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2025

चाईबासा में सुरक्षा बलों को मिली सफलता, माओवादियों के छिपने के लिए बनाये गये तीन बंकर को किया ध्वस्त

पश्चिमी सिंहभूमः भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया समेत अन्य माओवादियों को पकड़ने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के घनघोर जंगलों में चल रहे सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल
जिला पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए गुरुवार को जराईकेला थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया था। संयुक्त अभियान दल के द्वारा सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को जराईकेला थानान्तर्गत हेंडेकुली के आस-पास जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में तीन नक्सल बंकर नजर आये। इन बंकरों को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। उक्त नक्सल बंकर से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है।

पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में मिली जमानत
पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों नक्सली बंकर पूर्व में ही बनाकर रखे गये थे। पुलिस से छिपने के लिए इनका प्रयोग किया जाता था। इन बंकरों से तार सहित बैटरी, नक्सली हरी वर्दी, नक्सली काली वर्दी, जंगली जूता, पिट्टू, काला पटका, स्टील कंटेनर, काला पालिथीन व अन्य दैनिक उपयोग के सामान शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे मनोहरपुर थाना अंतर्गत दीघा-तिरिलापोसी सीमा पर माओवादियों द्वारा लगाए आइईडी के ब्लास्ट होने से घायल हुए सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान राम प्रवेश सिंह और छोटू कश्यप को एयरलिफ्ट कर रांची भेज दिया गया है। वहां उच्चस्तरीय इलाज दोनों का किया जा रहा है। सारंडा व कोल्हान के जंगलों में संयुक्त आपरेशन जारी है। यहां बता दें कि बीते तीन अगस्त को माओवादी बंद के दौरान आइईडी विस्फोट में रेलवे कर्मी इतुआ उरांव की मौत हो गई थी। यह विस्फोट चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत माओवादी प्रभावित करमपदा और रेंगडा रेल लाइन के बीच रेलवे ट्रैक पर हुआ था।

See also  झारखंड-ओडिशा बॉडर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में CRPF जवान शहीद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now