Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने की शादी, पिता Shatrughan Sinha हुए भावुक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2024

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने की शादी, पिता Shatrughan Sinha हुए भावुक

पटना: बिहारी बाबू शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को शादी कर ली। अपने दोस्त जहीर इकबाल से सोनाक्षी ने न तो हिंदू रीति रिवाज से शादी की और न ही मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की, बल्कि दोनों ने स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत शादी की। शादी के कागजात पर साइन करते समय सोनाक्षी ने अपनी तस्वीरें शेयर की। शादी के दौरान सोनाक्षी के पिता शत्रुध्न सिन्हा भी मौजूद रहे जो काफी भावुक नजर आए। शादी के पेपर पर साइन करते समय सोनाक्षी ने पिता का हाथ थामे रखा था।

महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े जाने के बाद DSP को डिमोशन कर बनाया गया सिपाही
शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दिल की बात भी लिखी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार देखा था और इसे हमेशा के लिए कायम रखने का फैसला किया था. उस प्यार ने उन तमाम चुनौतियों और जीत के दौरान हमें रास्ता दिखाया और आज हमें इस पल तक लेकर आया है. जहां आज दोनों के परिवारों और दोनों के ईश्वर की दुआओं के बाद हम पति पत्नी बन गए हैं.”

See also  तीन महीने से बंद था ब्रिज, पानी का बहाव देखने पहुंचे लोग तो अचानक बह गया पुल, 30 पर्यटन तेज बहाव में बहे, 6 की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now