टोल प्लाजा पर आर्मी जवान और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधा, कपड़े फाड़े और कर दिया लहूलुहान, VIDEO वायरल

टोल प्लाजा पर आर्मी जवान और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई, खंभे से बांधा, कपड़े फाड़े और कर दिया लहूलुहान, VIDEO वायरल

डेस्कः यूपी के मेरठ में आर्मी जवान और उसके भाई की टोल प्लाजा पर पिटाई का वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। मेरठ-करनाल हाईवे के भुनी टोल प्लाजा पर आर्मी के जवान को टोल न देने के एवज में कर्मचारियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिस आर्मी के जवान को लोगों ने पीटा, उसका नाम कपिल कावड़ बताया जा रहा है। कपिल के पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।शिकायत के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में DPS समेत 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बिल्डिंग को खाली कराया गया
मेरठ के भुनी टोल प्लाजा पर रविवार रात को आर्मी के जवान कपिल अपने चचेरे भाई के साथ दिल्ली के एयरपोर्ट जा रहे थे। कपिल कावड़ छुट्टियों में मेरठ अपने घर आए थे। कपिल की तैनाती श्रीनगर में है। इतना ही नहीं कपिल ऑपरेशन सिंदूर का भी हिस्सा रहे थे। इसी ऑपरेशन के पूरे होने के बाद वो छुट्टी पर घर आए थे।

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल
रविवार की रात 9 बजे उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहा था। भूनी टोल पर पहुंचे तो कार को टोल से निकलने के लिए कपिल ने कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने सेना के जवान के साथ मारपीट कर दी। दोनों किसी तरह से भाग कर जान बचाई।

 

योगेंद्र साव पुलिस कार्रवाई के डर से हो गए धरना स्थल से गायब, माइंस बंद करने और मारपीट मामले में पूर्व मंत्री के 5 गिरफ्तार
घटना की सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। जबकि सेना के जवान व उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

छुप-छुपकर घूरने, रात में कॉल और गंदी बात करने का IAS पर आरोप लगाने वाली महिला अधिकारी निलंबित
पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now