8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, बजट से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा

8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, बजट से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा

दिल्ली : केंद्र सरकार ने बजट से पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है।कैबिनेट मीटिंंग के बाद ब्रीफिंंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया किपीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें पे कमीशन के गठन को मंजूरी दी है. अगले साल से इसे लागू होना है, लेकिन इसके लिए जल्द ही एक आयोग का गठन किया जाएगा. इसके अध्यक्ष और दो सदस्यों के नाम का ऐलान भी जल्द होगा।

 

मुंबई में सैफ अली खान के घर घुस कर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती, चोरी के इरादे से घुसा था शख्स
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आठवें वेतन आयोग गठन की मंजूरी ऐसे वक्त में दी है जब केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनधारियों का महंगाई भत्ता 53 फीसदी तक पहुंच चुका है।केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 7 वें पे कमीशन के हिसाब से वेतन का भुगतान किया जाता है, यह 2016 में गठित हुआ था।अब 8 वां पे कमीशन 2026 से लागू किया जाएगा। इसके लिए समय रहते सुझाव, सिफारिशें आदि आ जाएं इसलिए इसका गठन जल्द किया जाएगा। इसमें एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे जिनके नाम का ऐलान जल्द होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now