जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव द्वारा अनुष्का यादव की नवजात बेटी को लेकर दिए गए बयान के बाद मामला फिर सुर्खियों में है। इस विवाद पर अब अनुष्का यादव के बड़े भाई आकाश यादव ने अपना बयान दिया है।
तेज प्रताप यादव के आरोपों पर आकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘तेज प्रताप यादव ने मीडिया के सामने जो कुछ भी कहा है, हम उसे एक कान से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं। हम उनके या उनके परिवार के खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे। अगर यह परिवार का मामला है, तो इसे मीडिया के सामने लाना ठीक नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से अफवाहें फैलाकर हमारी बहन के कैरेक्टर को खराब किया जा रहा है, हम उन सभी अफवाहों को खारिज करने के लिए आपके पास आए हैं। मीडिया में आकर परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ बयान देना मेरे एथिक्स और प्रिंसिपल्स के खिलाफ है। मैं आपके सामने सफाई दे रहा हूं तो वह अपने परिवार के लिए।
झारखंड की जेलों में अब पूर्व सैन्य अधिकारी संभालेंगे जेलर का पद, सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
आकाश ने कहा कि, “हम लीगल कदम भी उठा रहे हैं। हमने उन लोगों की लिस्ट बनाई है जो मीडिया हाउस से हैं, जो स्टिंग कर रहे हैं। जो हमारे घर की तस्वीरें दिखा रहे हैं। हमारे घर के आस-पास के लोगों को बिना किसी वजह के ऐसा लग रहा है जैसे कोई बड़ा क्राइम हुआ है। इसलिए, इन सभी चीजों को देखते हुए हम लीगल कार्रवाई करने जा रहे हैं।
आकाश यादव ने बताया कि अनुष्का हाल ही में मां बनी हैं और लड़की का नाम उज्जैनी रखा गया है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मेरी बहन मां बनी है और मुझे भगिनी हुई है। यह परिवार का सुखद पल है।”
आकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उज्जैनी के पिता का नाम परिवार सार्वजनिक नहीं करना चाहता है, क्योंकि वह एक कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षा का खतरा हो सकता है। आकाश ने कहा कि उनका नाम लेना कहीं से भी सही नहीं होगा। हमारी बहन को लेकर जो फैलाया जा रहा है कि उनका अपहरण हो गया है, यह सब गलत है। मैं बहुत ही खुशी के साथ कह रहा हूं कि मेरे घर लक्ष्मी का जन्म हुआ है।
झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC से पूछा-1.75 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन लेकर जेट क्यों नहीं लिया




