पटना में एक और मर्डरः 20 साल के युवक की धारदार हथियार से हत्या

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा

पटनाः राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। पटना में सुबह-सुबह मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। पटना से सटे दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध में अपराधियों ने घर के पास ही धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवम उर्फ बंटी (20) के रूप मे की गई है। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है।

जेडीयू विधायक सरयू राय के खिलाफ आरोप गठित, गवाही 12 अगस्त से, गोपनीय दस्तावेज लीक करने का मामला
हाल के दिनों में पटना में अपराधियों के बुलंद हौसले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। दानापुर इलाके में एक बार फिर मर्डर की वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। 20 साल के बंटी की धारदार हथियार से हत्या क्यों की गई है? अभी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन इस हत्याकांड को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। बंटी की हत्या को लेकर अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं।

एक प्रेमिका के दो आशिक, दूसरे के साथ घूमता देख भड़का प्रेमी, पटना की सड़क पर खूब चले थप्पड़
आपको बता दें कि बुधवार को ही बिहार पुलिस के एडीजी (मुख्यालय सह एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले सुपारी किलरों की निगरानी के लिए शूटर सेल बनाने की बात कही थी। सटीएफ के अधीन काम करने वाला यह कॉन्ट्रैक्ट किलर सेल नये-पुराने सभी शॉर्प शूटरों से संबंधित डेटाबेस इकट्ठा करेगा। उनकी गतिविधि पर नजर बनाये रखेगा। इससे संबंधित तैयार डोजियर सभी जिलों को मुहैया कराया जाएगा।

बिहार में वज्रपात से 19 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए जारी किया अलर्ट
पटना के व्यवसायी गोपाल खेमका, अधिवक्ता जितेंद्र मेहता और दानापुर के स्कूल संचालक हत्याकांड में सुपारी किलरों की भूमिका पर एडीजी ने कहा था कि हत्याओं में जिन सुपारी किलर की भूमिका पाई गई है, उनकी तस्वीर, नाम, पता और हुलिया की जानकारी भी इस सेल को दी जा रही है। इसके अलावा जेल में बंद सुपारी किलरों पर भी नजर रखी जा रही है। जेल से छूटने वाले ऐसे अपराधियों की निगरानी भी थाना स्तर पर करने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now