सुपर-30 के आनंद कुमार के भाई ने शुरू की राजनीतिक पारी, तेजस्वी यादव ने प्रणव कुमार को दिलाई RJD की सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होनेे से पहले ही राजनीतिक पारा गर्म है। सभी दलों में नये-नये चेहरे अपनी राजनीतिक पारी शुरू करते हुए नजर आ रहे है तो कहीं चुनावी मौसम में दल बदलते नेता दिख रहे है। इसी चुनावी माहौल के बीच बड़े के नामी शख्सियत और देश-विदेश में बिहार का नाम रौशन करने वाले सुपर-30 के आनंद कुमार का परिवार भी राजनीति के मैदान में कूद गया है।

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, सीएम नीतीश ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
शिक्षा की दुनिया में मिसाल कायम करने वाले सुपर-30 के आनंद कुमार के भाई ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कर दी है। प्रणव कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत राष्ट्रीय जनता दल से की है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हे आरजेडी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि प्रणव कुमार आरजेडी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ सकते है।

See also  बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैय्यद अता हसनैन ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई, 12 की जगह अब केवल 3 गाड़ियां

GwBr0mBXoAAwyNX

जेडीयू विधायक सरयू राय के खिलाफ आरोप गठित, गवाही 12 अगस्त से, गोपनीय दस्तावेज लीक करने का मामला
पटना से शिक्षा क्षेत्र में नाम कमाने वाले दो बड़े शख्सियत का झुकाव आरजेडी और तेजस्वी यादव की तरफ दिखा है। खान सर और आनंद कुमार दोनों की नजदीकियां तेजस्वी यादव की ओर नजर आ रहा है। तेजस्वी यादव जब खान सर के शादी के बाद दिये गए रिसेप्शन पार्टी में गये थे तक खान सर ने कहा था कि आपके ही नकल में हम भी चुपचाप शादी कर लिये, सिर्फ परिवार के सदस्य की मौजूदगी में शादी किये। खान सर का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था, खान सर के इस रिक्शन पर तेजस्वी यादव मुस्कुरा रहें थे। दोनों के बीच उस समय अच्छी ट्यूनिंग दिखी थी। वहीं आनंद सर के परिवार से उनके भाई राजनीति में एंट्री कर चुके है।

बिहार में वज्रपात से 19 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए जारी किया अलर्ट
आनंद कुमार की बात करें तो इन्होंने सुपर-30 की स्थापना की। गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने और उनके आईआईटी तक पहुंचने के सपने में मदद करने के लिए आनंद कुमार पहचाने जाते हैं। आनंद कुमार पर बॉलीवुड फिल्म भी बनी है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद की भूमिका निभाई है।

See also  झारखंड को 3 वर्षाें में पौधरोपण के लिए केंद्र से मिले 620 करोड़, करीब 2 करोड़ पौधे लगे

एक प्रेमिका के दो आशिक, दूसरे के साथ घूमता देख भड़का प्रेमी, पटना की सड़क पर खूब चले थप्पड़
पटना में जन्मे आनंद का जन्म 1 जनवरी 1973 को हुआ। वह गणित के फेमस टीचर हैं। अपने सुपर 30 के जरिए आनंद कुमार लंबे समय से गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी और जेईई जैसी परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद कर रहे हैं। जब कोटा जैसे शहरों में आईआईटी की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स को कोचिंग और रहने खाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे उस दौर में आनंद कुमार बच्चों को पढ़ाई से लेकर खाने तक का इंतजाम फ्री करते थे।कुछ ही सालों में उनके पढ़ाए बच्चे आईआईटी और जेईई में सेलेक्ट होने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now