वाह नीतीश बाबू वाह ! बिहार में चल रही है लू और मंत्री बांट रहे हैं कंबल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

बिहार में पारा 40 डिग्री के पार, भीषण गर्मी में नीतीश सरकार में मंत्री बांट रहे है कंबल

पटनाः बिहार के खेल मंत्री और बेगूसराय के बछवाड़ा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मेहता ने भीषण गर्मी में जनता के बीच कंबल बांटा। बिहार के कई हिस्सों में पारा 40 के पार जा चुका है और इस गर्मी में मंत्री के कंबल वितरण को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

शिवदीप लांडे ने बनाई बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हिंद सेना पार्टी, IPS की नौकरी छोड़कर रखा राजनीति में कदम
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो और तस्वीर 6 अप्रैल का है जिस दिन बीजेपी अपना स्थापना दिवस मना रही थी। मंत्री सुरेंद्र मेहता भी अपने विधानसभा क्षेत्र बछवाड़ा के गोविंदपुर पंचायत-2 के अहिलायापुर गांव में करीब 500-600 लोगों के बीच भीषण गर्मी में कंबल का वितरण कर रहे थे और बांटते हुए तस्वीर भी खींचवा रहे थे।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, मंत्रियों के वेतन भत्ते में हुआ इजाफा
भीषण गर्मी में कंबल वितरण को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मंत्री की खिंचाई करते हुए नजर आ रहे है। हालांकि इस मामले में मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लोग कह रहे है कि अगर मंत्री को कंबल बांटना ही था तो ठंड में बांटनी चाहिए थी इस भीषण गर्मी में लोग इस कंबल का क्या करेंगे। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम पार्टी नहीं बल्कि मंत्री सुरेंद्र मेहता की ओर से ही आयोजित किया गया था।

See also  रांची में भारी बारिश से गिर गया दुर्गा पूजा में बने पंडाल का गेट, किसी के हताहत की सूचना नहीं, यातायात प्रभावित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now