लोहरदगा : अंजुमन इस्लामिया मजलिस-ए-आमला लोहरदगा के चुनाव में अंतिम दिन कुल सात प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पर्चा जमा किया। जबकि सचिव पद के प्रत्याशी एहसान खान ने 26 जनवरी को ही अपना पर्चा जमा किया था। इस तरह अंजुमन चुनाव को लेकर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। इसमें अध्यक्ष और सचिव पद के चुनाव का सामना करेंगे। नामांकन प्रपत्र जमा करने के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल रउफ अंसारी, हाजी सज्जाद खान और सैयद खालिद शाह ने पर्चा जमा किया। जबकि सचिव पद के लिए शाहिद अहमद बेलू, नेहाल कुरैशी, इरफान आलम बबलू, तबरेज खान उर्फ बाबू खान ने पर्चा जमा किया। इसके पहले सचिव पद के प्रत्याशी एहसान खान ने नामांकन किया था। सभी नामांकन पत्रों की जांच 28 जनवरी को हुई। जबकि 29 जनवरी को रात्रि 9:00 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद 30 जनवरी को रात 8:00 बजे प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 फरवरी को मतदान होगा। अंजुमन इस्लामिया चुनाव कमेटी के कन्वेनर अनवर अंसारी व वाइस कन्वेनर अफरोज कुरैशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन और सचिव पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र सही पाया गया। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल रउफ अंसारी, हाजी सज्जाद खान और सैयद खालिद शाह चुनाव मैदान में है। जबकि सचिव पद के लिए एहसान खान, शाहिद अहमद बेलू, नेहाल कुरैशी, इरफान आलम बबलू, तबरेज खान उर्फ बाबू खान हैं। चुनाव कमेटी द्वारा बताया गया कि सभी प्रत्याशियों को अंजुमन इस्लामिया का लेखा-जोखा व अन्य मामले में अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिलने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जा सकेगा। अध्यक्ष-सचिव पद के सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच में अंजुमन इस्लामिया चुनाव कमेटी के कन्वेनर अनवर अंसारी, नाइब कन्वेनर अफरोज कुरैशी, वासिफ कय्यूम, हाजी सउद आलम, हाजी असलम खान, मास्टर हाजी तौहिद, मास्टर साबिर, गुलाम मुर्तजा, मोहम्मद मोहमिन बबन आदि शामिल थे।



