लोहरदगा में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, अध्यक्ष पद के 10 और वार्ड के प्रत्याशियों के भाग्य का हो रहा फैसला

लोहरदगा : नगर परिषद चुनाव को लेकर लोहरदगा में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना प्रारंभ हो गई है। निर्धारित समय पर मतों की गणना शुरू कर दी गई है। कुल 24 टेबल में दो राउंड में मतगणना की जा रही है। इसके लिए पहले ही मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विगत 23 फरवरी को लोहरदगा की कुल 46 मतदान केंद्रों में नगर परिषद चुनाव को लेकर वोट डाले गए थे। जिसमें कुल 43070 मतदाताओं में 29643 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

WhatsApp Image 2026 02 2

रांची शहर में हाथी के दाखिल होने से मचा हड़कंप, आवासीय इलाके में आने के बाद दहशत में लोग

चुनाव को लेकर अध्यक्ष के 10 और वार्ड के कुल 102 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होना है। इसे लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में एक उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्र के बाहर सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचना शुरू हो गए हैं। जबकि मतगणना केंद्र के अंदर प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद हैं। एक-एक मतों की गणना बेहद बारीकी से की जा रही है। चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों के उनके समर्थक और लोगों में एक उत्साह दिखाई दे रहा है। अगले दो-तीन घंटा में चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है। चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले जिला प्रशासन अच्छी तरह से मतों की गणना को सुनिश्चित करना चाहता है, जिससे किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति ना हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी ठोस इंतजाम किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 9.41.51 AMWhatsApp Image 2026 02 27 at 9.41.52 AMWhatsApp Image 2026 02 27 at 9.41.52WhatsApp Image 2026 02 27 at 9.41.52 A

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now