डेस्कः बिहार के कैमूर में युवक की पीट-पीट कर हत्या के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर नजर आया। कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर वार्ड नंबर-12 में हुई इस घटना के बाद नाराज लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे को जामकर जमकर प्रदर्शन किया।
BPSC पेपर लीक कांड में संजय प्रभात गिरफ्तार, बिहार-झारखंड ही नहीं तेलंगाना तक जुड़ा हैं कनेक्शन
बताया जाता है कि मोहनिया नगर के वार्ड 12 में खुर्शीद गद्दी के 28 वर्षीय पुत्र सलीम अली कि मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पीट पीट कर हत्या कर दी गई। हालांकि मौके से आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने से मना कर दिया और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
मेडिकल में फर्जी प्रमाणपत्र से हो रहा नामांकन, बाबूलाल मरांडी ने कहा- मामले की कराएं सीबीआई जांच
लोगों द्वारा दिल्ली-कोलकाता हाईवे को जाम करने की सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार के साथ तीन थाने की पुलिस पहुंची। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृश्य हत्या की गई है। आरोपियों को नामजद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय याहिया खां ने कहा कि पूरी तरह जंगल राज है। दिनदहाड़े हत्या हो रही है। हम लोग प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम लोग शव उठने नहीं देंगे।



