सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात, 15 मिनट चली बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2025

अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, मोकामा गोलीकांड में दर्ज हुआ था केस

पटनाः मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम हाउस में करीब 15 मिनट तक बैठक चली। बाहर निकलने के दौरान अनंत सिंह ने मीडिया से कोई बात नहीं की। और सीधे घर की तरफ निकल गए। बेऊर जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की सीएम से पहली मुलाकात है। चर्चा है कि मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर अनंत सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है।

बता दें जेल से बाहर निकलने के बाद ही अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, वो नीतीश की जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा था कि अगर पार्टी तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारती है तो मैं उनकी जमानत जब्त करवा दूंगा। यही नहीं अनंत सिंह ने आगामी चुनाव में आरजेडी के 15 सीटों में सिमटने का दावा किया था, और कहा था कि नीतीश कुमार ही दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

See also  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मो. शहाबुद्दीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने में बचे थे दो साल

हेमंता बिस्वा सरमा को झारखंड चुनाव के दौरान फंसाने की थी साजिश, बाबूलाल मरांडी का दावा

बता दें पटना हाईकोर्ट ने चर्चित पंचमहला गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत दी है। बीती 22 जनवरी को जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर में ताला लगा दिया तब मुकेश ने अनंत सिंह से मदद मांगी। मुकेश पर आरोप लगाया गया कि उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था और 68 लाख रुपये का गबन किया है। इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू से बात करने नौरंगा गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी।

23 जनवरी को मुकेश के घर पर दोबारा गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर भागलपुर जेल भेज दिया। इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेऊर जेल भेज दिया गया। पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

See also  अलीगढ़ में भी फैला था धर्मांतरण का नेटवर्क, 97 महिलाएं लापता, खुफिया एजेंसिया सक्रिय

2020 के चुनाव में अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर मोकामा से लड़े थे, और चुनाव जीते थे। लेकिन आपराधिक मामले में सजा होने के बाद विधायकी चली गई थी। मोकामा सीट पर हुए उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की प्रत्याशी बनीं, और चुनाव जीत गई। लेकिन इस बार अनंत सिंह ने जेडीयू से चुनाव लड़ने की बात कही है।

हेमंत सोरेन 50 वर्ष के हुए, 10 अगस्त 1975 को नेमरा में हुआ था जन्म, बर्थ डे पर शिबू सोरेन को इस तरह कर रहे हैं याद

झारखंड के जमीन घोटाला में ACB का एक्शन, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now