पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले मोकामा में आरजेडी नेता और जनसुराज समर्थक दुलालचंद यादव की हुई हत्या के मामले में रविवार देर रात जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर रात 11.40 बजे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा बाढ़ के कारगिल मार्केट पहुंचे और अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है।
बिहार में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सबसे ताजा सर्वे; देखें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें
दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो और एनडीए का चुनावी प्रचार अभियान अपने चरम पर है।ऐसे में यह माना जा रहा है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी एनडीए के लिए छवि संकट लेकर आई है। एनडीए लगातार राजद पर जंगलराज का आरोप लगाकर चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहा था।
दुलालचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा में तनाव, शव यात्रा के दौरान चली गोली, पटना पुलिस ने किया खंडन
एनडीए की नैतिक और राजनीतिक संतुलन हिला
लेकिन बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी से विपक्ष को हमला करने का नया मौका मिल गया है। इससे एनडीए का नैतिक व राजनीतिक संतुलन दोनों हिल गया है।
दूसरी ओर, यादव बहुल इलाकों में यह गिरफ्तारी जातीय तनाव को और बढ़ा सकती है। दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर यादव समुदाय पहले से आक्रोशित है और अब यह गुस्सा एनडीए के खिलाफ वोट में तब्दील हो सकता है।वहीं, भूमिहार मतदाताओं में अनंत सिंह के प्रति सहानुभूति की लहर भी बनती दिख रही है, जिसका फायदा उन्हें और अन्य भूमिहार प्रत्याशियों को मिल सकता है।
मोकामा में जनसुराज के नेता की हत्या, बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप, पहले लाठी डंडे से की पिटाई फिर मार दी गोली
राजद के लिए बन सकता मौका
यह माना जा रहा है कि महागठबंधन के लिए यही मौका है कि वह इस स्थिति का लाभ उठाकर यादव व अल्पसंख्यक समुदायों को पूरी तरह अपने पाले में समेट ले। हालांकि, यादव बहुल इलाकों में उतरे राजद के भूमिहार प्रत्याशी असमंजस की स्थिति में हैं।कुल मिलाकर, मोकामा से उठी यह सियासी हलचल पूरे बिहार चुनाव की दिशा तय कर सकती है। अब देखना यह है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के से आने वाले समय में एनडीए या राजद किसका पलड़ा भारी होगा।
अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलालचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी, मृतक के पोते ने कहा-JDU उम्मीदवार ने करवाया मर्डर
भारत निर्वाचन आयोग ने की कार्रवाई
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जनसुराज पार्टी के समर्थक व बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या मामले में चार अधिकारियों पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग के साथ मोकामा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाढ़ अनुमंडल के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।इनमें बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बाढ़-1 राकेश कुमार और एसडीपीओ बाढ़-2 अभिषेक सिंह शामिल हैं। अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश भी दिया गया है। पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने की अनुशंसा की गई है।
इंडिगो की फ्लाइट को धमकी भरा मेल, ‘प्लेन में मानव बम है, हैदराबाद मत ले जाना’; विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट रविवार दोपहर 12 बजे तक देने का निर्देश दिया है तथा नए एसपी का नाम सूचित करने को कहा है। निर्वाचन आयोग ने तीनों अधिकारियों, एसडीओ चंदन कुमार और दोनों एसडीपीओ राकेश कुमार और अभिषेक सिंह के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।आयोग के निर्देश पर पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे 2022 बैच के आइएएस अधिकारी आशीष कुमार को बाढ़ का नया एसडीओ बनाया गया है। इसके अलावा राकेश कुमार की जगह सीआइडी के डीएसपी आनंद कुमार सिंह को बाढ़-1 का नया एसडीपीओ और अभिषेक सिंह की जगह आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के डीएसपी आयुष श्रीवास्तव को बाढ़-2 का नया एसडीपीओ बनाया गया है।




