पटना में NIA रेड 10 घंटे चली, एक करोड़ के जेवर और 20 लाख कैश मिले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2026

पटना में NIA रेड 10 घंटे चली, एक करोड़ के जेवर और 20 लाख कैश मिले

पटनाः रांची के आएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश के मामले में पटना चित्रगुप्त नगर स्थित दो फ्लैटों की एनआईए ने तलाशी ली। दोनों फ्लैट दिल्ली से गिरफ्तार संदीप के हैं। तलाशी में एक करोड़ रुपये के जेवर और 20 लाख रुपये कैश मिलने की जानकारी सामने आयी है। आठ सदस्यीय एनआईए की टीम ने बुधवार की सुबह में छापेमारी की थी। 10 घंटे की जांच में आयकर विभाग, एसटीएफ की टीम के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी मौजूद रही।

 

patna nia raid update 3134c7
ज्ञात हो कि 16 जून की देर रात रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश हुई थी। इस मामले में एनआईए पता लगा रही है कि आरोपियों को स्थानीय स्तर पर किन लोगों ने वित्तीय मदद, वाहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायीं। इसी मामले में पिछले दिनों एनआईए ने दिल्ली से संदीप नामक युवक को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने साई कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में दो फ्लैट होने की जानकारी दी, जिसके बाद एनआईए ने यहां दो बार छापेमारी की।

See also  सुदेश महतो झारखंड छोड़ने की तैयारी में! AJSU सुप्रीमो ने सिल्ली से चुनाव हारने के बाद उठाया बड़ा कदम, पार्टी ने किया खंडन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now