यूपी में भीषण हादसा, शादी से लौट रहे बारातियों की कार नहर में गिरी, पांच की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

lakhimpur khiri road accident

यूपी के लखीमपुरखीरी में बारातियों के साथ बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार की सुबह शादी से लौटते समय बारातियों की कार नहर में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। कार ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकाला। ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर पारस पुरवा गांव के पास हुआ है।

बताया जाता है कि शादी से लौट रहे बारातियों की कार ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर अनियंत्रित हो गई और शारदा नहर में जा गिरी। कार गिरने की आवाज आते ही आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। कार का गेट लॉक होने से अंदर बैठे लोग बाहर नहीं आ सके और न ही ग्रामीण ही दरवाजा खोल सके। इससे पहले कि कुछ किया जा सकता कार नहर में डूब गई।

See also  मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पीटल में लगी भीषण आग, 4 मरीज जिंदा जले, 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घर से निकाना लेकिन दिलों से कैसे निकालेंगे, राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने पर भड़की बेटी रोहिणी आचार्य

पुलिस ने पहुंचते ही टार्च की रोशनी में ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। नाव से कार तक पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार का गेट खोला और सभी को बाहर निकाला गया। तब तक छह में से पांच लोगों की मौत हो गई थी। ड्राइवर की सांसे चलती देख सीएचसी भेजा गया। जहां उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मरने वालों की पहचान बहराइच के सुजौली थाना के घाघरा बैराज निवासी जितेंद्र (23), घनश्याम (25), सिसियन पुरवा निवासी लालजी (45) और सुरेश (50) के रूप में हुई है। एक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कार बबलू नामक चालक चला रहा था। पुलिस ने कार को भी क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले दोनों घरों में मातम पसर गया है।

See also  भीषण गर्मी के चपेट में झारखंड, पलामू में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, अगले कुछ दिन राहत की उम्मीद नहीं

T20 World Cup 2026 Full Schedule:15 फरवरी को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now